• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

हमारा उद्देश्य नगरवासियों को कम ख़र्च में उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं देना : डॉ. आई. ए. सिद्दीकी

बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के धौंरा टांडा में फैमिली हॉस्पिटल दे रहा है कम ख़र्च में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं।
डॉ. आई. ए. सिद्दीकी द्वारा संचालित हॉस्पिटल में नगर पंचायत धौंरा टांडा मे स्वास्थ्य सम्बन्धित अच्छी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है अगर देखा जाये तो किसी भी हॉस्पिटल में तीन-चार सौ रुपये से कम का पर्चा नही बनता है लेकिन फैमिली हॉस्पिटल में ये फीस मात्र पचास रुपये ही है उसके बावजूद भी अगर किसी मरीज के पास ये भी नही होता है तो उससे वो भी नहीं लिया जाता है।
हॉस्पिटल में एक्स-रे, पैथोलॉजी, डेंटिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, कॉर्डियो, ECG, फिजिसियन, प्रसव आदि के अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाओं को देने के लिए तत्पर रहते हैं जिससे कि नगरवासियों को अच्छा और सस्ता इलाज़ मिल सके।
इस हॉस्पिटल में खून की कमी होने वाली बीमारी में भी खून चढ़ाने की सुविधा उपलब्ध है।
फ़ैमिली हॉस्पिटल एक तरह से समाजहित हेतु कार्यरत है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *