• Sat. May 30th, 2026

संविदा सफाई कर्मचारी ने लौटाया जेवरों से भरा पर्स, ईमानदारी की मिसाल की पेश

  • Home
  • संविदा सफाई कर्मचारी ने लौटाया जेवरों से भरा पर्स, ईमानदारी की मिसाल की पेश

इटावा। जिला पुरुष अस्पताल में तैनात संविदा सफाई कर्मचारी केदार ने ईमानदारी की सराहनीय मिसाल पेश की है। इमरजेंसी में इलाज के लिए आई एक महिला मरीज का पर्स गिर गया था, जिसे कर्मचारी ने पाकर तुरंत अधिकारियों को सौंप दिया।पर्स में सोने चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था। जानकारी मिलने पर सीएमएस ने महिला के परिजनों को बुलाकर पर्स सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया।

बताया गया कि भीखेपुर निवासी निर्भय सिंह अपनी पत्नी कुसमा देवी को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे, जहां वेटिंग एरिया में उनका पर्स गिर गया और वे बिना ध्यान दिए वापस चले गए। सफाई कर्मचारी केदार को पर्स मिलने पर उसने तुरंत गार्ड रामपाल यादव और डाइटिशियन डा. अर्चना सिंह को सूचना दी।सीएमएस डा. परितोष शुक्ला ने पर्स की जांच कर परिजनों को सौंपा और कर्मचारी केदार की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे पुरस्कृत भी किया। अस्पताल में पूरे दिन इस सराहनीय कार्य की चर्चा होती रही।

error: Content is protected !!