• Thu. Jun 4th, 2026

प्रशिक्षु आईएएस कोमल पुनिया ने सीएचसी, पीएचसी व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

महेवा/इटावा। जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं आईएएस कोमल पुनिया ने गुरुवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देशन में महेवा सीएचसी, अहेरीपुर पीएचसी एवं ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने महेवा सीएचसी में जांच लैब, आयुष्मान केंद्र, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद अहेरीपुर पीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी बृज बिहारी त्रिपाठी एवं एडीओ पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया से पंचायतों की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं विकास विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!