इटावा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक जिला पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गयी।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने बताया कि 5 जून को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके अलावा जून माह में जनसंपर्क अभियान, जन-कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, किसान कार्यशाला, प्रदर्शनी एवं योग शिविर जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने कहा कि पार्टी की नियमित बैठकें संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
