• Thu. Jun 4th, 2026

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य का इटावा में प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य को इटावा का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद उनके प्रथम जनपद आगमन पर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की तथा संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!