• Wed. Jun 3rd, 2026

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, चालक बाल-बाल बचा

ByG-News18

Jun 2, 2026
सरायमिठ्ठे के समीप सिक्सलेन हाईवे पर टायर फटने के बाद पलटा लोडरसरायमिठ्ठे के समीप सिक्सलेन हाईवे पर टायर फटने के बाद पलटा लोडर

बकेवर/इटावा। थाना क्षेत्र के सिक्सलेन हाईवे पर इटावा- औरैया मार्ग स्थित सरायमिठ्ठे के समीप मंगलवार को एक लोडर का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार चालक सचिन इटावा से लोडर में इन्वर्टर के कवर लादकर अछल्दा जा रहा था। जैसे ही वह सरायमिठ्ठे के पास पहुंचा, अचानक लोडर का टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

सरायमिठ्ठे के समीप सिक्सलेन हाईवे पर टायर फटने के बाद पलटा लोडर

घटना की सूचना मिलते ही बिजौली चौकी प्रभारी शोभित प्रजापति, हाईवे मोबाइल टीम एवं हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और हाईवे कर्मियों ने पलटे हुए लोडर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं सड़क पर बिखरे इन्वर्टर कवरों को दूसरे वाहन में लादकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!