इटावा। मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना ऊसराहार पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 102, 108, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के लिए ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गये।
