महेवा/इटावा। ग्राम पंचायत महेवा के महेवा बहेड़ा बॉर्डर पर हाईवे किनारे स्थित सरकारी नाली गाटा संख्या 798 को लेकर चल रहे विवाद का मंगलवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण करा दिया। उपजिलाधिकारी भरथना आईएएस काव्या सी की मौजूदगी में नाली का सीमांकन कराकर उसे खुदवाया गया।
बताया गया कि अरविंद शर्मा एवं कुन्नू पाल के खेतों के बीच स्थित सरकारी नाली को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में अखिलेश शर्मा पुत्र शांति स्वरूप शर्मा तथा संजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं तहसीलदार से शिकायत की थीशिकायत के बाद तहसीलदार दिलीप कुमार के नेतृत्व में चकबंदी विभाग की टीम, कानूनगो लालबहादुर तथा दर्जनभर लेखपाल मौके पर पहुंचे। टीम ने नाप जोख कर नाली का सीमांकन किया और सीमा चिन्ह लगाए। इसके बाद चकरोड़ से लेकर नरेंद्र शुक्ला के खेत तक मजदूरों एवं जेसीबी मशीन की मदद से नाली की खुदाई कराई गयी।

नाली की नाप जोख कराते तहसीलदार दिलीप कुमार
उपजिलाधिकारी काव्या सी ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ने सरकारी नाली को अवरुद्ध करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान लेखपाल राहुल गोयल, तान्या अवस्थी, कृतिका अवस्थी, राघवेंद्र पोरवाल, संजय सिंह सहित कई राजस्व कर्मी मौजूद रहे। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक, चौकी प्रभारी महेवा रजनीश कुमार तिवारी एवं भारी पुलिस बल तैनात रहा।

