• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

व्यवस्था परिवर्तन दिवस पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने समर्थकों संग थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

महेवा/इटावा। व्यवस्था परिवर्तन दिवस के अवसर पर महेवा स्थित शिव शक्ति मैरिज होम में आयोजित आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष कठेरिया ने अपने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ जय सिंह उर्फ जय पाजी कठेरिया, दलवीर सिंह कठेरिया समेत कई लोगों ने भी आजाद समाज पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के लोकसभा पहुंचने को ऐतिहासिक बताते हुए सामाजिक न्याय एवं व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प दोहराया। नवागंतुकों का फूल माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रदीप निगम, अभिषेक आजाद, एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध, लकी जाटव राघेन्द्र कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *