• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, बाजार में पसरा सन्नाटा

महेवा/इटावा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट दयाशंकर सिंह राजपूत ने कहा कि डॉक्टर दवा लिखते हैं, लेकिन सही दवा, सही खुराक और दवा लेने का उचित तरीका फार्मासिस्ट ही बेहतर तरीके से समझाता है।

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट समाज के भरोसेमंद स्वास्थ्य सलाहकार हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग कई बार सबसे पहले फार्मासिस्ट से ही स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेते हैं। कोविड काल में भी फार्मासिस्टों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराईं।उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट केवल दवा देने का काम नहीं करते, बल्कि मरीजों को दवाओं के दुष्प्रभाव, जरूरी परहेज और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक भी करते हैं।

रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, बाजार में पसरा सन्नाटा

इस मौके पर फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, पवन सिंह, शंकर लाल, प्रशांत कुमार समेत ट्रेनी फार्मासिस्ट मुनि शुक्ला, शिवम पाल, अभिषेक सहित सीएचसी के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *