• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

सांप के डसने के बाद मनरेगा मजदूर की मौत, केंसर से पीङित

ByG-News18

Sep 30, 2026
Oplus_131072

महेवा/इटावा। ब्लांक महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत असदपुर के मजरा बरौली में मनरेगा में मजदूरी करते समय सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मजदूर का ग्वालियर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को परिजन उसे घर लेकर आए थे, जहां रात में उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह कैंसर से भी पीड़ित बताया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

ग्राम बरौली थाना लवेदी निवासी रामगोपाल पुत्र बटेश्वरी दयाल ने बताया कि 40 वर्षीय बेटा सुनील कुमार मनरेगा में मजदूरी करने गया था। काम के दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए उसे लखना अस्पताल ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर आए थे। रात में अचानक मौत हो गई।

सुनील मनरेगा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी, पुत्र अर्पित उम्र 10 बर्ष और दो बेटियां प्रियांशी उम्र 17 बर्ष व दीप्ति उम्र 15 हैं। मौत की सूचना से मां विमला देवी, पिता रामगोपाल, पत्नी बच्चों और भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है।

रोजगार सेवक शिखा रानी ने बताया कि सुनील जॉब कार्ड पर मनरेगा में काम करता था। काम के दौरान सांप के डसने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए ले गए थे। हालत में सुधार नहीं होने पर ग्वालियर में उपचार कराया गया। अस्पताल से वह घर लौटे थे, जहां रात में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुनील कैंसर से भी पीड़ित था।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।

लवेदी थाना प्रभारी गौरव कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं होने के कारण पुलिस की ओर से घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *