• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

कैंटीन पर बाप बेटे पर फायरिंग, तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

घटना पर गोली काउंटर के शीशे में लगे का निशान

इटावा। कोतवाली क्षेत्र के तकिया आजादगान ट्रांसपोर्ट मोहल्ले में शुक्रवार को कैंटीन पर चार राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। लालपुरा निवासी कैंटीन संचालक जाहिद ने नामजद तीन भाइयों समेत अज्ञात लोगों पर फायरिंग और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाहिद के अनुसार, आरोपी कैंटीन खाली करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को कैंटीन पर पहुंचकर चार गोलियां चलाई गईं। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जाहिद के बेटे अलतमश ने बताया कि उनका परिवार करीब 40 वर्षों से कैंटीन संचालित कर रहा है। आरोप है कि कुछ समय से आरोपी परिवार को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।सूचना पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। कैंटीन की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों शिवम तिवारी, केशव तिवारी और कार्तिक तिवारी पुत्रगण स्व. प्रमोद तिवारी निवासी तकिया आजादगान समेत अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।इटावा। कोतवाली क्षेत्र के तकिया आजादगान ट्रांसपोर्ट मोहल्ले में शुक्रवार को कैंटीन पर चार राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। लालपुरा निवासी कैंटीन संचालक जाहिद ने नामजद तीन भाइयों समेत अज्ञात लोगों पर फायरिंग और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाहिद के अनुसार, आरोपी कैंटीन खाली करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को कैंटीन पर पहुंचकर चार गोलियां चलाई गईं। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया! जाहिद के बेटे अलतमश ने बताया कि उनका परिवार करीब 40 वर्षों से कैंटीन संचालित कर रहा है। आरोप है कि कुछ समय से आरोपी परिवार को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैंसूचना पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। कैंटीन की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों शिवम तिवारी, केशव तिवारी और कार्तिक तिवारी पुत्रगण स्व. प्रमोद तिवारी निवासी तकिया आजादगान समेत अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *