• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

रोडवेज बस की टक्कर से भाई बहन की मौत

इटावा। इटावा बरेली मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार भाई बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भरथना थाना क्षेत्र के उमरसेंडा गांव निवासी अशोक कुमार 45 बर्ष पुत्र तुलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल उनकी बड़ी बहन माया देवी की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान करीब छह घंटे बाद मौत हो गई।

अशोक कुमार अपनी बहन माया देवी को बाइक से उनकी ससुराल अड्डा बिहारी, बसरेहर छोड़ने जा रहे थे। माया चार दिन पहले बड़े भाई ओमप्रकाश को देखने मायके आई थीं। सोमवार को वह छोटे भाई के साथ वापस ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान बसरेहर क्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। अशोक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि माया देवी की भी मौत की सूचना मिल गई।

हादसे मे बहन और भाई की मौत

मृतक के बड़े भाई ओमशंकर ने बताया कि भांजे के फोन से अशोक के हादसे की जानकारी मिली थी। अशोक के तीन बेटे हैं। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में शामिल रोडवेज बस कब्जे में है। माया देवी की इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *