• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

वनखंडेश्वर मंदिर में 16वें जवाबी कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

बकेवर/इटावा। नाग पंचमी के अवसर पर भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बा स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 16वें जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। उरई की राखी आजाद और प्रयागराज के रनजीत राय के बीच हुए जवाबी कीर्तन ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने बाबा भोलेनाथ की आरती कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

जवाबी कीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में अन्नू ठाकुर, ज्वाला प्रसाद कठेरिया, प्रदीप कुमार उर्फ पीके, प्रदीप राजपूत, महावीर कठेरिया, अक्षय कठेरिया, दीपू शर्मा, मोनू कुमार, दिनेश कठेरिया, दीपक राजपूत, हरेन्द्र राजपूत, भूरे कुशवाहा, गुड्डू कठेरिया, नितिन राजपूत, फिरोज राजपूत और विक्रम कठेरिया समेत समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *