• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच

ByG-News18

Aug 14, 2026
Oplus_131072

लवेदी/इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। चोर कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची लवेदी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पहली घटना रमाकांती पत्नी महाराज सिंह, निवासी ग्राम बसैयाहार, के घर हुई। चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और दो कमरों के ताले तोड़कर तीन अलमारियों और दो बक्सों में रखा सामान चोरी कर ले गए। रमाकांती के अनुसार, उन्होंने चोरों को आते जाते देखा था। उनका बेटा रामू तिवारी आर्मी में जम्मू-कश्मीर में तैनात है, जबकि राजीव और संजीव गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। बहु व बेटे आने‌ के‌ बाद ही समान चोरी होने का आंकलन हो सकेगा।

बताया गया कि इसी मकान में आठ मार्च की रात भी चोरी हुई थी। इस मामले में लवेदी थाने में मुकदमा दर्ज है। इस बार भी चोरों ने उसी कमरे को निशाना बनाया।

दूसरी घटना राशन डीलर श्रीचंद्र, निवासी ग्राम बसैयाहार के भतीजे अभिषेक के मकान मे चोरों ने ऊपर बने कमरे का ताला तोड़कर बक्से का ताला काट दिया और सामान पार कर दिया। सुबह परिवार के जागने पर कमरा बिखरा मिला। श्रीचंद्र ने बताया कि भाई बैकुण्ठ के बेटा अभिषेक पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वह इन दिनों उज्जैन, मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल के दर्शन करने गया हुआ है। चोरी गए सामान की पूरी जानकारी उसके लौटने के बाद ही पता चल सकेगी।

लवेदी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

लवेदी थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दो घरों में चोरी की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *