रिपोर्ट-सुशील कान्त चौधरी
इटावा । सैफई के वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह को मिल रही लगातार धमकियों और अभद्र भाषा के विरोध में अन्नदाता किसान यूनियन व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन खुलकर सामने आ गए हैं। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने इटावा में एसएसपी की गैर मौजूदगी में सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा, वहीं थाना बकेवर क्षेत्र के एक आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।।

अन्नदाता किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कानपुर मंडल प्रभारी राजीव यादव, जिला संरक्षक मेघ सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी, जिला प्रभारी सर्वेंद्र कुशवाहा सहित मनोज कुमार, इमरान, रजनीश यादव, करुणानिधि और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्राम इंद्रावखी निवासी नामजद युवक एक सप्ताह से सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार सुघर सिंह को गालियां दे रहा है और लगातार धमकियां भी दे रहा है। साथ ही फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपमानजनक टिप्पणियां करना, स्क्रीनशॉट वायरल करना और छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कानपुर मंडल प्रभारी राजीव यादव, जिला संरक्षक मेघ सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी, जिला प्रभारी सर्वेंद्र कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी गंभीर शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी घर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नही किया गया और न ही गिरफ्तारी हुई, जिससे पत्रकारों और किसान नेताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इटावा कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर असलाह का प्रदर्शन, आरोपी ने 24 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक राइफल पकड़ कर दबंगई का गाना लगाकर एक ही तरह के कई वीडियो वायरल किये जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई।आरोपी के पास रायफल है। राइफल के साथ भौकाल बनाने के लिए सोशल मीङिया पर ङाली गयी।इस मामले की ट्विटर पर शिकायत की गई जिस पर डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, ने बकेवर पुलिस को कार्यवाही का आदेश जारी का दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपी पर कोई कार्यवाही नही हुई।
