• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 16 शिकायतें दर्ज

चकरनगर/इटावा। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से राजस्व विभाग से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। बछेड़ी गांव निवासी रेनू पत्नी राजीव दुबे की शिकायत खास चर्चा में रही, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने संपत्ति के लालच में कूटरचित तरीके से परिवार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया है।पीठासीन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


इस अवसर पर तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा, खंड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र यादव, आपूर्ति निरीक्षक याकूब हसन खान सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *