• Sat. May 30th, 2026

हाईटेंशन लाइन हादसे में युवक की मौत, चंबल घाट पर अंतिम संस्कार

चकरनगर/इटावा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक राघवेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरिविलास सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जे.के. हॉस्पिटल में जारी है।बताया गया कि पिता-पुत्र खेत में लगी आग बुझाने गए थे, तभी टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम राघवेंद्र का अंतिम संस्कार चंबल घाट पर नम आंखों से किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस भी मौजूद रही।मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसान बीमा योजना के तहत सहायता दिलाने की बात कही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!