• Sat. May 30th, 2026

नवरात्रि मेले में पुलिस जिप्सी पर रील बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

बकेवर/इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र की लखना चौकी पुलिस जिप्सी पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने जिप्सी के अंदर बैठकर और फिर बोनट पर बैठकर वीडियो बनाया, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया।वीडियो वायरल होने के बाद मामला ट्विटर तक पहुंचा, जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बकेवर पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की गयी।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने लखना चौकी प्रभारी अंकित पटेल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। जांच में सामने आया कि नवरात्रि मेले के दौरान सरकारी वाहन पर रील वीडियो बनाया गया था।पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर आरोपी रूब प्रताप पुत्र सर्वेश सिंह, निवासी महावीर पुरम कल्याणपुर, जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सरकारी वाहनों व संस्थानों का दुरुपयोग न करें और सोशल मीडिया पर सामग्री साझा करते समय सामाजिक मर्यादाओं का पालन करें।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!