• Sat. May 30th, 2026

अवैध परिवहन पर पुलिस का बड़ा एक्शन,8 डंपर और 2 ट्रैक्टर सीज

बिना GST दस्तावेज पकड़े गए वाहन

इटावा। जनपद में अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 डंपर और 2 ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ये सभी वाहन भट्टों की ईंटों का परिवहन कर रहे थे, लेकिन जांच के दौरान इनके पास वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं पाए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत बीती रात थाना बढ़पुरा पुलिस ने चंबल ब्रिज पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहन को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की गयी।

चेकिंग के दौरान कुछ वाहन संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन पर ईंटों का परिवहन किया जा रहा था। जब पुलिस ने 8 डंपर और 2 ट्रैक्टरों के दस्तावेज मांगे तो चालक वैध जीएसटी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में परिवहन में अनियमितता और अवैधता सामने आई।

मामले की सूचना तत्काल संबंधित जीएसटी अधिकारी और पीटीओ को दी गई। संयुक्त जांच में यह पुष्टि हुई कि सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के ईंटों का परिवहन कर रहे थे, जिसके बाद नियमानुसार सभी 10 वाहनों को सीज कर दिया गया।एसएसपी ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!