भर्थना के नारायणा कॉलेज में दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ
इटावा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भर्थना विधानसभा के सभी छह मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को नारायणा कॉलेज में शुरू हुआ। इसका समापन रविवार को होगा, जिसमें कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण सत्रों में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।भर्थना विधानसभा के सभी मंडलों में एक साथ उद्घाटन सत्र आयोजित किए गए, जहां विभिन्न वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्य अतिथि व वक्ता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर के शुभारंभ से पूर्व पार्टी की यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाती प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।प्रशिक्षण अभियान में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, रघुराज शाक्य पूर्व विधायक केके राज, ङां० सिद्धार्थ शंकर दोहरे जिला व प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा सदस्य, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
