• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बकेवर/इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महेवा अछल्दा मार्ग पर निवाड़ी कलां के पास तीव्र मोड़ पर हुई।घायल व्यक्ति की पहचान ग्राम टड़वा स्माईलपुर निवासी राजू भदौरिया के रूप में हुई है, जो निवाड़ी कलां से अपने गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें और गंभीर हो गईं। कुछ लोगों ने उसे नशे की हालत में भी बताया।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *