• Fri. Jul 3rd, 2026

प्रशासन की सख्ती, मौके पर पहुंचकर हटवाया अतिक्रमण

महेवा /इटावा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलीपनगर के ग्राम बिरहाईं में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों द्वारा इंटरलॉकिंग और आरसीसी निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी।

मामले की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान विनीता देवी और सचिव मौके पर पहुंचे, लेकिन हालात बिगड़ते देख प्रशासन को अवगत कराया गया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।राजस्व टीम के बालेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए तालाब गाटा संख्या 111 से अवैध कब्जा हटवा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन, खासकर तालाबों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा ऐसी कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल गर्म है और लोग प्रशासन की सख्ती को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!