• Fri. Jul 3rd, 2026

सिंबा-सुल्तान के लिए दुल्हन की तलाश तेज

रोहतक से शेरनी सुधा लाने की तैयारी, बढ़ेगा कुनबा

इटावा। इटावा सफारी पार्क में एशियाई बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए दुल्हन की तलाश लंबे समय से जारी है। करीब डेढ़ साल से चल रही कोशिशों के बीच अब सफारी प्रबंधन ने हरियाणा के रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी सुधा को लाने की पहल तेज कर दी है।


सफारी के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के अनुसार, सिंबा और सुल्तान का जन्म वर्ष 2016 में हुआ था और अब ये दोनों करीब साढ़े नौ साल के हो चुके हैं। सफारी में मौजूद अन्य शेरनियां इनकी सिबलिंग हैं, जिसके चलते उनके साथ प्रजनन संभव नहीं है।इसी कारण बाहर से शेरनी लाना जरूरी हो गया है।

जानकारी के मुताबिक रोहतक की शेरनी सुधा को इटावा लाने पर सहमति बन रही है। इसके बदले वर्ष 2022 में जन्मे नर शेर विश्वा’ को रोहतक भेजा जाएगा।बताया जा रहा है कि शेरनी सुधा पहले दो बार मां बन चुकी है, जिससे उसके सफल प्रजनन की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि उसे लाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सैंपल आईवीआरआई बरेली और एनसीबीएस बैंगलोर भेजे जाएंगे।

यह प्रक्रिया केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की अनुमति के बाद ही पूरी होगी। इसके अलावा सफारी प्रबंधन सक्करबाग प्राणि उद्यान और राजगीर प्राणि उद्यान से भी लगातार संपर्क में है।सफारी प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही सिंबा और सुल्तान को उनकी जोड़ी मिल जाएगी। इससे न सिर्फ शेरों का कुनबा बढ़ेगा, बल्कि इटावा सफारी पार्क का आकर्षण भी और ज्यादा बढ़ेगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!