• Sat. May 30th, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें,अधिकारियों को सख्त निर्देश

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का तय समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और गंभीरता से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें। साथ ही गांवों के भ्रमण के दौरान योजनाओं का सत्यापन और लाभार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए।


समाधान दिवस में कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को सौंपा गया। सबसे अधिक शिकायतें विद्युत और पेयजल से जुड़ी रहीं।एसएसपी ने पुलिस मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि हर शिकायत पर मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्यवाही की जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!