• Sat. May 30th, 2026

खराब ट्रक में पीछे से भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, चालक फरार

जसवंतनगर/इटावा। हाइवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।पुलिस के अनुसार ग्राम विचारपुरा के पास हाइवे पर एक डीसीएम ट्रक अचानक खराब हो गया था। ट्रक चालक रोहित 25 पुत्र रामकृष्ण निवासी चंदपुरा कंचौली थाना दिवियापुर, औरैया अपने साथी नितिन करीब 32 के साथ सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक को ठीक कर रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे डीसीएम ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितिन गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के नीचे फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल इटावा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।हाइवे के इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा व जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के परिजनो को सौंप दिया है!

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!