इटावा।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एससी एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, महिला व पास्को मामलों सहित लंबित वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाई जाए, वहीं निर्दोष लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महिला व बाल अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़े अपराधियों को सजा दिलाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान अपर जिला अधिकारी अपना रंजन सहित क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
