• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

अरविंद पुल के नीचे नाला चोक, सौ घरों में घुसा गंदा पानी,ईद पर घरों में कैद हुए लोग, पालिका के खिलाफ फूटा गुस्सा

इटावा। शहर के स्टेशन रोड स्थित अरविंद पुल के नीचे से गुजर रहा नाला चोक हो जाने के कारण मेवाती मुहल्ले में हालात बेहद खराब हो गए। नाले का गंदा पानी करीब सौ से अधिक घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ईद जैसे पवित्र त्योहार के दिन सुबह करीब 6 बजे से ही मुहल्ले में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया, जिसके चलते लोग अपने घरों में ही कैद हो गए। कई लोगों ने मजबूरी में छतों के सहारे बाहर निकलकर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की, जबकि महिलाएं और बच्चे पूरे दिन घरों में ही फंसे रहे। जहां एक ओर शहर में ईद की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं इस मुहल्ले के लोग गंदे पानी को घरों से बाहर निकालने में जुटे रहे। स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन को जमकर कोसा।

मुहल्ले की करीब आधा दर्जन गलियां जलमग्न रहीं। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर चोक हुए नाले को खोलने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन तब तक लोगों को काफी नुकसान और परेशानी उठानी पड रही हैं

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *