• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत, शादी में जा रहा था परिवार

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानियांमऊ गांव के सामने औरैया-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर शनिवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लौहन्ना चौराहा निवासी कैलाश 45 वर्ष पुत्र केशव दयाल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साढू के यहां बिसौली घाट में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मानियांमऊ के पास हाईवे पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


हादसा इतना भीषण था कि कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ में मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *