• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

Oplus_131072

बकेवर/इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं में अज्ञात ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही सामने आई है।

पहली घटना बकेवर लुधियानी मार्ग पर रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप के सामने हुई। औरैया स्थित ससुराल से पिलखना अपने घर लौट रहे मोपेड सवार दंपति समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दयाशंकर 45 पुत्र मूलचंद्र, उनकी पत्नी स्वागवती और भगवान दास पुत्र प्रेमचंद्र ग्राम पिलखना बकेवर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दयाशंकर की मौत हो गई। वहीं स्वागवती और भगवान दास की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी स्वागवती, दो बेटियां काजल (25) व दिवांशिका (15) और दो बेटेविकास (20) व अनमोल (14) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं दूसरी घटना सुनबर्षा गांव के सामने औरैया-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 ओवरब्रिज के पास हुई, जहां अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपक भटनागर पुत्र बृजराज भटनागर निवासी शास्त्री नगर बकेवर तथा रामगोपाल पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम व्यासपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालकों की तलाश में जुटी हुई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *