• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

मानकों की अनदेखी कर हो रहा खड़ंजा निर्माण, ग्रामीणों ने किया विरोध

बकेवर/इटावा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय जलाल के मजरा भगौती में जिला पंचायत विभाग के तहत कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बिना तय मानकों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार खड़ंजा निर्माण के दौरान नीचे न तो बालू डाली जा रही है और न ही मिट्टी डालकर सही तरीके से लेवलिंग की जा रही है। साथ ही 15 फीट चौड़े चक रोड की जगह केवल करीब 10 फीट में ही निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना पैमाइश के उनके खेतों की ओर ज्यादा जगह घेरकर निर्माण कराया जा रहा है।


ग्रामीण अनुपम सिंह ने बताया कि ठेकेदार तानाशाही तरीके से खड़ंजा बनवा रहा है। उनके खेत की ओर अधिक निर्माण किया जा रहा है और कार्य में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही वाटर लेवल का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।वहीं प्रभा देवी ने आरोप लगाया कि बीरेन्द्र के खेत से अरविन्द के प्लांट‌के प्लांट तक खङंजा निर्माण कराया जा रहा हैं। इसी‌के साथ उनके प्लॉट की जमीन में भी खड़ंजा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह बिना बालू और मिट्टी डाले ईंटें बिछाई गईं तो कुछ ही समय में खड़ंजा उखड़ जाएगा। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।


इस दौरान ग्रामीण जीतू सिंह, रन सिंह, अनिल कुमार, रामदुलारे, शिवकुमार, श्रीदेवी सहित करीब एक दर्जन महिलाओं और पुरुषों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव न होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।




By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *