• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

जसवंतनगर में सघन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों के चालान..

संवाददाता – सुशील कान्त चौधरी

जसवंतनगर। रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह ने किया। उनके साथ थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित एक दर्जन कांस्टेबल व 20 महिला आरक्षियों की टीम मौजूद रही।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग दो दर्जन बाइक व ऑटो चालकों के चालान किए गए। एक थार वाहन पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया,

जबकि तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया।चेकिंग के साथ पुलिस ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। बाजार व मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला आरक्षियों ने राह चलती महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया।इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सामान हटवाया गया।

सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *