जीन्यूज18/ब्यूरो/इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को शहर स्थित बलराम सिंह चौराहा पहुंचे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० बलराम सिंह यादव के बड़े पुत्र स्व. अजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू के एक फरवरी को हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान अखिलेश यादव ने स्व० अजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत की पत्नी पीयूशा यादव तथा पुत्र शार्दुल सिंह यादव से मिलकर इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।
शोक संवेदना कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, एसआईआर प्रभारी उदय भान यादव सहित सर्वेश शाक्य, विक्की गुप्ता, रविपाल सिंह यादव, धर्मवीर यादव बिट्टू, डॉ. आशीष दीक्षित, अरविंद सेंगर, उमेश राजपूत डुल्ले, प्रवीण कुशवाहा, फरहान शकील पप्पन सिंधी, राजेश कुमार, ईशान यादव, दानिश खां आदि उपस्थित ।
