• Sun. Feb 22nd, 2026

कांवड़ियों को फल बांटने जा रहा युवक पिकअप से गिरकर घायल

जीन्यूज18/ब्यूरो/बकेवर/इटावा। थाना क्षेत्र के लखना कस्वा मे बेरीखेङा तिराह से पिकअप से गिरकर एक युवक घायल‌हो गया। ऊसराहार के हजारी महादेव कांवड़ियों को फल बांटने के लिए पिकअप वाहन से जा रहा था। पिकअप से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना बकेवर क्षेत्र के लखना कस्बे मे एक पिकअप में फल लादकर कांवड़ियों के वितरण के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप में सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घायल युवक की पहचान ग्राम बिजौली निवासी गोविंद सिंह पुत्र जयवीर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ पिकअप में सवार था। गिरने से उसके नाक और मुंह में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!