• Thu. Jul 30th, 2026

Etawah:चार दिन बाद मिला युवक का श.. व, पुलिस जांच में जुटी #gnews18in

महेवा/इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा अहेरीपुर मार्ग पर रामताल के समीप मुन्नालाल बाग यानी शराब ठेका के सामने बुधवार सुबह महावीर पुजारी के खेत बीच बनी एक पक्की कोठरी की छत पर चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान हरिओम 26 बर्ष पुत्र स्वर्गीय गजराज सिंह निवासी गोपीयापुर, अहेरीपुर के रूप में हुई। मृतक की मां सुशीला देवी ने बताया कि हरिओम 26 जुलाई रविवार की सुबह घर से निकला था। दोपहर में वह पीएचसी अहेरीपुर के पास मिला था और शाम तक घर आने की बात कहकर चला गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शराब ठेके के पास सिलेटी से पूछने पर बताया कि मेरे साथ अंङा रोटी बनवाया और चार लोग थे। उझियानी पांङेय व लालपुर के साथ मे खाना बनाया। उसके बाद से लापता हो गया। उसके बाद से काफी खोजबीन की कोई सुराग नहीं मिला और बुधवार सुबह उसका शव महावीर पुराजी के खेत के बीच बनी कोठरी की छत पर मिला।

मृतक के दोस्त सिलेटी ने बताया कि रविवार शाम वह हरिओम समेत चार लोगों के साथ शराब ठेके के पीछे बाग में अंडा-रोटी बना रहे थे। इसी दौरान हरिओम वहां से विना खाना खाए चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। बड़े भाई राधारमन ने बताया कि सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा और लगातार तलाश करते रहे। उन्होंने शव मिलने के बाद भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई।

हरिओम तीन भाईयों में बीच का और आविवाहित था तथा राधा रमन बड़ा भाई था हरि गौतम छोटा भाई था मां सुशीला देवी हैं। पिता गजराज सिंह का निधन हो चुका है‌।

मौके पर पुलिस को मृतक की जेब से कीपैड मोबाइल फोन, शव के पास सिर से पश्चिम दिशा मे 50-50 रुपये के दो नोट तथा पूर्व दिशा में तंबाकू की पुड़िया बरामद हुई। शव के नीचे गमछा बिछा था और पैरों की ओर चप्पलें रखी थीं। शव चार दिन पुराना होने के कारण गलने लगा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


बाग मालिक राजीव ऋषिश्वर ने बताया कि हरिओम पहले उनके यहां मजदूरी करता था।उसने गोवर खेत मे फैलाने के‌लिए 13 ट्राली का ₹1600 मे ठेका‌ लिया था और रविवार को बारिश के दौरान छाता लगाकर वह घर मजदूरी का भुगतान लेने आया था, लेकिन उस समय रुपये उपलब्ध न होने से भुगतान नहीं हो सका।उसके वाद वह वापस लौट आया। अगले दिन रुपये देने के लिए जानकारी की तो पता चला कि वह लापता है।

सूचना पर चौकी प्रभारी भगवान सिंह, थाना प्रभारी विपिन कुमार, क्षेत्राधिकारी भरथना राम दवन मौर्य तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए।

चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि युवक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सीओ भरथना राम दवन मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!