• Wed. Jul 29th, 2026

30 साल पुराने मकान विवाद में चचेरे भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से की ह.त्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी दोनों पैरों में लगी गोली, गिरफ्तार

Oplus_131072

बकेवर/इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे 30 वर्ष पुराने मकान की हिस्सेदारी का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चचेरे भाई ने 50 वर्षीय विनय कुमार उर्फ वकील पुत्र स्व० रामस्वरूप पर कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर, गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें लगने से विनय कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी वारदात के बाद भी मृतक पर लगातार प्रहार करता रहा। घटना से गांव में दहशत फैल गई।

मृतक के भाई अनिल ने बताया कि भाई विनय कुमार उर्फ वकील मकान का निर्माण करा रहा था। बारिश में कच्चा कमरा गिरने के बाद निर्माण करवाकर दिवाल बन चुकी थी। और लिंटर डलवाने के लिए गिट्टी मौरंग उतरवाई जा रही थी।लेवर मिस्त्री काम कर रहे थे। विनय कुमार उर्फ वकील घर के बाहर गली में खङे थे। इसी दौरान आरोपी गुड्डू उर्फ राजकुमार पुत्र स्व० राम नरेश गाली गलौज करते हुए पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर कुल्हाङी व ङंङा से हमला कर दिया।

सूचना पर थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र, सीओ भरथना रामदवन मौर्य, एसडीएम काव्या, तहसीलदार दिलीप कुमार तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों को हटाने को लेकर मांग की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद व हाय हाय नारेबाजी की।गांव में तनाव को देखते हुए लवेदी थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीण और परिजनो द्वारा पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।पांच घंटे चले बात जीत में सीओ रामदवन मौर्य ने पुलिसकरमियों को हटाने के आश्वासन के बाद परिजनों की‌ सहमति पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की बहन उमा देवी ने आरोप लगाया कि मकान विवाद को लेकर उनका भाई पिछले 15 दिनों से थाना पुलिस, तहसील प्रशासन और एसडीएम से शिकायत कर रहा था, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी लगातार कुल्हाङी व ङंङा ईट लेकर जान से मारने की धमकी देता था। यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना टाली जा सकती थी। ग्रामीणों ने दबी जुवान से यह भी बताया कि सोमवार रात एक पुलिसकर्मी आरोपी से मिलने गांव आया था।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को आरोपी गुड्डू उर्फ राजकुमार पुत्र स्व राम नरेश के खिलाफ पीङित की शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी, लेकिन चार दिन बाद उसने चचेरे भाई की हत्या कर दी।

मृतक एनएच 19 स्थित सराय मिठ्ठे के पास तेजेंदर आरटीओ फिटनेस सेंटर में सुरक्षा गार्ड था और अविवाहित था। परिवार में मां चंद्रकली देवी, भाभी बृजेशी उपाध्याय तथा भाई अनिल और 10 वर्षीय भतीजा देव शर्मा उर्फ छोटू हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि संपत्ति का बंटवारा तीन पीढ़ी पहले हो चुका था, इसके बावजूद आरोपी मकान में जबरन हिस्सा मांग रहा था।आरोपी गुड्डू उर्फ राजकुमार तीन भाई राजा और महावीर हैं। राजा दिल्ली मे और महावीर उडीसा मे‌ नौकरी करते हैं आरोपी की पत्नी कई माह पूर्व बेटा बेटी को छोड़ कर चली गयी।

घटना के करीब तीन घंटे बाद फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने सिंगौली सैदपुर मार्ग पर विशाल बरगद पेङ के सामने जुनरी के खेतों के पास मुठभेड़ के दौरान गुड्डू उर्फ राजकुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा और एक तमंचा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले उसके पिता पर बटवारा को लेकर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था और उसी पुरानी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम देकर बदला लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीचंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाङी ङंङा तथा हथियार भी बरामद कर लिया है।

विनय कुमार उर्फ वकील, मृतक‌ की फाइल फोटो

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अनिल शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!