• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

चलती ट्रेन से कूदने पर 21 वर्षीय छात्र की मौत

जीन्यूज18/ब्यूरो/इकदिल/इटावा। जनपद इटावा के इकदिल क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक गुलशन, निवासी बाराबंकी, आम्रपाली ट्रेन से पानीपत आंखों से संबंधित ऑप्टोमेट्री डिप्लोमा की पढ़ाई करने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 10 बजे गुलशन ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल हाथ से फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। ट्रेन की गति धीमी होने की गलतफहमी में उसने मोबाइल उठाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसा इकदिल रेलवे स्टेशन के पास नई दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक पर हुआ। सूचना पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के मौसेरे भाई रामगोपाल के अनुसार, गुलशन पानीपत में ऑप्टोमेट्री का डिप्लोमा कर रहा था। उसके पिता किसान हैं और वह परिवार में सबसे बड़ा था। सूचना मिलते ही परिजन इटावा पहुंचे, जहां परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *