• Sun. Feb 22nd, 2026

सपा नेत्री ने दरोगा के खिलाफ कार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई

जीन्यूज 18/बकेवर/इटावा। थाना क्षेत्र के मंदिर महेवा निवासी सपा नेत्री ने पांच वर्ष पूर्व महेवा पुलिस चौकी पर तैनात रहे एक उपनिरीक्षक पर कार चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उपनिरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर महेवा निवासी सपा नेत्री सरिता यादव पत्नी विश्वनाथ सिंह ने क्षेत्राधिकारी भरथना को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में महेवा पुलिस चौकी पर तैनात रहे चौकी इंचार्ज राकेश पटेल वर्तमान में जनपद कन्नौज के ठठिया थाना में तैनात हैं, जिन्हें वह पूर्व से जानती हैं।

उपनिरीक्षक राकेश पटेल

युवती के अनुसार 7 दिसंबर 2025 की रात उसकी कार महेवा सीएचसी परिसर में खड़ी थी। सुबह कार लेने पहुंचने पर वाहन गायब मिला। सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर फुटेज में तत्कालीन चौकी इंचार्ज राकेश पटेल कार का शीशा तोड़कर वाहन चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए।

सपा नेत्री का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाना बकेवर पहुंची तो उसे महेवा चौकी भेजकर टाल दिया गया। बाद में जब उसने राकेश पटेल से बात की तो उन्होंने गाली गलौच की और पुलिस में अपनी पकड़ का हवाला देते हुए धमकाया।

सपा नेत्री के प्रार्थना पत्र पर क्षेत्राधिकारी भरथना ने संज्ञान लेते हुए थाना बकेवर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!