• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

NH19 पर बाइक डिवाइडर से टकराई, लकड़ी व्यापारी युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

इटावा जनपद के बकेवर थाना कस्बा अंतर्गत एनएच19 पर हीरो एजेंसी के पास शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबरपुर से घर लौट रहे बाइक सवार लकड़ी व्यापारी युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां ईएमओ डॉक्टर सत्येंद्र साहू ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद सोनू 26 वर्ष, पुत्र एनुरुद्धीन, निवासी ग्राम सराय मिट्टी, थाना बकेवर के रूप में हुई है।


हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर कस्बा प्रभारी विनीत पाण्डेय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया गया है कि मृतक लकड़ी का व्यापार करता था। वह अपने पीछे पत्नी गजाला, दो बेटियां अदीवा 2 वर्ष व अलिस्वा 1 वर्ष को छोड़ गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *