• Mon. May 25th, 2026

पुलिस पिकेट के सामने कार से खतरनाक स्टंट, वाहन सीज, ₹15 हजार का चालान

इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लायन सफारी के पास वाइस ख्वाजा तिराहा रोड पर पुलिस पिकेट के ठीक सामने चार पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। पिकेट पर तैनात पुराना शहर चौकी इंचार्ज काशिफ हमीद और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्टंट कर रहे वाहन को आगे जाकर पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डालते हुए कार सवार ने तेज गति से दो बार गाड़ी घुमाकर स्टंट किया, जिससे तिराहे पर अफरा तफरी मच गई। अचानक हुई इस हरकत से लोगों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की वेगनआर कार को इमरान खान पुत्र मोहम्मद राशिद, निवासी आजाद नगर पानी की टंकी के सामने चला रहा था। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद की गई स्टंटबाजी को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात एसआई काशिफ हनीफ ने अपने हमराही अभिषेक व अमित के साथ वाहन का पीछा कर उसे रोका।

मौके पर वाहन की तलाशी लेने के बाद स्टंटबाजी के आरोप में कार को सीज कर दिया गया तथा चालक के खिलाफ ₹15,000 का चालान किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!