• Fri. Jul 3rd, 2026

कर्तव्य, सम्मान और विश्वास की मिसाल बने थाना प्रभारी विक्रम सिंह

भरथना/इटावा। थाना भरथना परिसर में उस पल का साक्षी बना, जब ईमानदार सेवा, अनुशासित कार्यशैली और जनहित में समर्पित पुलिसिंग को समाज ने खुले दिल से सम्मान दिया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव बे थाना प्रभारी विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह क्षण न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। सम्मान की इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, उनकी पत्नी कामोदिनी गुप्ता पूर्व महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने थाना भरथना पहुंचकर थाना प्रभारी विक्रम सिंह का माला पहनाकर एवं पतका भेंट कर भावपूर्ण अभिनंदन किया।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि थाना प्रभारी विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में भरथना क्षेत्र की कानून व्यवस्था न केवल मजबूत हुई है, बल्कि आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास भी और गहरा हुआ है। उनकी निष्पक्ष, संवेदनशील और तत्पर कार्यशैली आज समाज के लिए प्रेरणा बन रही है।

वहीं इस आत्मीय सम्मान से भावुक थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी और बढ़ाता है। वे आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!