• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

दो चोरी के मामलों में आरोपी को सजा

न्यायालय ने जेल अवधि की सजा व अर्थदंड सुनाया

इटावा।पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में इटावा पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय इटावा द्वारा चोरी के दो मामलों में आरोपी को सजा सुनाई गई है।


थाना वैदपुरा से संबंधित मामले में न्यायालय एसीजेएम-3 इटावा ने आरोपी अनिल कुमार पुत्र राजाराम, निवासी सरसौली, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा एवं एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।


इसी प्रकार थाना वैदपुरा के एक अन्य चोरी के मामले में भी न्यायालय एसीजेएम-3 इटावा द्वारा आरोपी अनिल कुमार को जेल में बिताई गई अवधि की सजा तथा एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के इस निर्णय से अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *