• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

चकरनगर,इटावा।बाल विवाह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर चकरनगर सर्किल के अंतर्गत चकरनगर एवं भरेह थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और इसे रोकने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध होने के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी गलत है। सरकार द्वारा विवाह की न्यूनतम आयु निर्धारित की गई है, जिसका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

पुलिस द्वारा मैरिज होम संचालकों, बैंड संचालकों, ग्राम प्रधानों, हलवाईयों, मंडप एवं बैंक्विट हॉल के स्वामियों तथा मंदिरों के पुजारियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया और उनसे अपील की गई कि वे किसी भी स्थिति में बाल विवाह में सहयोग न करें।

जागरूकता अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार सिंह, थाना प्रभारी चकरनगर बलराम मिश्रा, थाना प्रभारी एएचटी प्रेमचंद्र, निरीक्षक अवधेश यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार शुक्ला तथा महिला मुख्य आरक्षी प्रीति देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *