• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

एनएच 19 पर ओवरटेक के दौरान ट्रेलर पलटा, हाईवे की एक लेन व सर्विस मार्ग रहे बाधित

बकेवर,इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र में हीरो एजेंसी के पास इटावा कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर राजस्थान से पत्थर बेसाटेज पाउडर की बोरियां लादकर रनियां, कानपुर जा रहा था। दूसरे ट्रक द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।


हादसे के बाद कंटेनर में लदी पाउडर की बोरियां हाईवे और सर्विस मार्ग पर फैल गईं, जिससे हाईवे व सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मशीन की मदद से ट्रेलर को सीधा कराया।बताया गया कि ट्रेलर में करीब 39 टन पत्थर पाउडर लदा हुआ था, जिसे तत्काल हटाया नहीं जा सका। इसके चलते समाचार लिखे जाने तक हाईवे की एक लेन और सर्विस मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जबकि दूसरी लेन से वाहनों को एक एक कर निकाला जाता रहा।

एनएच 19 पर पलटा ट्रेलर

ट्रक चालक की पहचान मुरारी लाल निवासी ग्राम रामपुर, तहसील शाहपुरा, जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। उसके साथ परिचालक मेहर सिंह भी मौजूद था। चालक मुरारी लाल ने बताया कि दूसरे ट्रक चालक के अचानक ओवरटेक करने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं, हालांकि दोनों बाल बाल बच गये।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराने का प्रयास जारी रखा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *