• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

एसडीएम ने फार्म 6 भरवाने के लिए स्थापित केंद्रों का निरीक्षण

जसबन्त नगर, इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

एसडीएम ने फार्म 6 भरवाने के लिए स्थापित केंद्रों का निरीक्षण किया और बीएलओ बूथ लेवल अधिकारी तथा समूह सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने धौलपुर, जैनपुर नागर, मुहब्बतपुर नगला भगत, नगला तौर, सिरहोल, भेसांन, रायनगर, नगला केशोंराय, तम्हेंरी, केस्त, बनकटी बुजुर्ग और जारीखेड़ा सहित कई गांवों में बने केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना आवश्यक है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।


प्राथमिक विद्यालय कैस्त प्रथम में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र युवक या युवती मतदाता बनने से वंचित न रहे। उन्होंने फार्म-6 भरने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर देते हुए अभियान को प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *