• Sun. Feb 22nd, 2026

जाम और अतिक्रमण पर कड़ा पुलिस अभियान

जसवन्तनगर ,इटावा। जसवंतनगर में जाम की गंभीर समस्या से निपटने के लिए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ सदर बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गी।

अभियान के तहत, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुछ वाहनों को सीज किया गया, जबकि कई चालानों के माध्यम से दंडित किया गया। इसके अतिरिक्त, सदर बाजार में दुकानों के सामने फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपना सामान केवल दुकान के भीतर रखें, ताकि फुटपाथ पूरी तरह खाली हो सके।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण जसवंतनगर में जाम की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। दिन में कई बार लगने वाले जाम से राहगीरों, स्कूली छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इसी समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जसवंतनगर में अतिक्रमण और जाम की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। अब पुलिस प्रशासन ने इस पर गंभीरता से ध्यान देते हुए कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सहित थाना पुलिस बल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!