उदी,इटावा। बढपुरा थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर के पास तेज रफ्तार ऑटो भैंसों से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो जैतपुर से सवारी भरकर उदी की ओर जा रहा था तभी कुंडेश्वर के पास ऑटो सड़क पर अचानक सामने आई भैंसों से टकरा गया, जिससे वह पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र उदी भिजवाया। घायलों में दो कुशवाहा और दिव्यांशी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जिन्हें चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।
