• Tue. May 19th, 2026

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जसबन्तनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजपुर गांव के पास से पकड़ा गया।थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि बलरई से जसवंतनगर जाने वाले मार्ग पर राजपुर गांव के चौराहे से निजामपुर जाने वाली सड़क पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। इसी दौरान गश्त पर तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने युवक को रोककर पूछताछ की।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान अमित उर्फ बीके पुत्र कमल किशोर निवासी ग्राम बहोरीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!