• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

उदी रोड पर फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, गहरे कटानों में फंसकर पलट रहे भारी वाहन

उदी,इटावा। बढ़पुरा क्षेत्र अंतर्गत उदी इटावा मार्ग पर चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते सड़क किनारे कई फुट गहरे कटान बने हुए हैं, जिन्हें मिट्टी व गिट्टी से नहीं भरा गया है। इससे आए दिन भारी वाहन इन कटानों में फंसकर असंतुलित हो रहे हैं और पलटने की घटनाएं हो रही हैं।

निर्माण एजेंसी द्वारा एक ओर मिट्टी व जीएसपी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है,जबकि दूसरी ओर सड़क नीचे बनी हुई है। इससे सड़क का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है। नतीजतन ट्रक, डंपर जैसे भारी वाहन सबसे अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार वाहन पलटने से सड़क पूरी तरह बंद हो जाती है, जिससे छोटे वाहनों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते कटानों को मिट्टी और गिट्टी से भरकर सड़क की सही लेवलिंग कर दी जाए, तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। लोगों ने निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या से राहत मिले।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *