चकरनगर,इटावा। बाल्मीकि हत्याकांड में ग्राम पंचायत चाँदई के प्रधान फूल सिंह दोहरे के जेल जाने के बाद पंचायत के विकास कार्य ठप होने की स्थिति बन गई थी। कई महत्वपूर्ण योजनाएं और पूर्व में स्वीकृत सरकारी कार्य अधर में लटके हुए थे, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही थी।
ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत चाँदई के लगभग सभी पंचायत सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया और वरिष्ठ सदस्य अशोक तिवारी को नया ग्राम प्रधान चुन लिया। इस निर्णय पर एडीओ पंचायत द्वारा भी अंतिम मुहर लगा दी गई है।नए प्रधान के चयन के साथ ही अब ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं एवं भुगतान प्रक्रिया को पुनः गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवागत ग्राम प्रधान अशोक तिवारी ने कहा कि कार्यकाल का समय भले ही सीमित हो, लेकिन कम समय में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और सभी लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
